China में बना अल्ट्रा सेट है क्या? कैसे कश्मीर में कर रहा आतंकियों की मदद, जिसका तोड़ सुरक्षाबलों के पास भी नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2024

तड़के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी किए जाने के बाद राजौरी के एक दूरदराज के गांव में सेना की चौकी पर एक बड़ा आतंकी हमला विफल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे राजौरी जिले के गुंडा इलाके के गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना की एक कंपनी पर गोलीबारी की और सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। जम्मू कश्मीर के इलाके में आतंकवादियों के खात्मे के लिए सिक्योरिटी एजेंसियां उनके कम्युनिकेशन सिस्टम की लोकेशन पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुंछ जिले के सुरनकोट के सिंदाराह शीर्ष क्षेत्र और बारामूला जिले के सोपोर के चेक मोहल्ला नौपोरा में गोलीबारी के दौरान पाए गए 'अल्ट्रा सेट' उपकरणों को पिछले साल और इस साल की शुरुआत में टकराव के बाद जब्त कर लिया गया था। पाकिस्तानी सेना के लिए चीनी कंपनियों द्वारा अनुकूलित ये विशेष हैंडसेट, इंन्क्रिप्टेड है। ये जीएसएम या सीडीएमए जैसी पारंपरिक मोबाइल प्रौद्योगिकियों को बायपास करते हैं। इसका तोड़ अभी सिक्योरिटी एजेंसियों के पास नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी जम्मू कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

अधिकारियों ने कहा कि यह चीन द्वारा अपने प्रमुख सहयोगी पाकिस्तान को दी जा रही एक और मदद है। यह देखते हुए कि चीन सक्रिय रूप से एलओसी पर पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है। पिछले कुछ हमलों में देखा गया है कि आतंकी सुरक्षाबलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए स्टील की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। ये गोलियां बुलेटप्रूफ वाहनों को उड़ाने में सक्षम होती हैं। पीतल की गोलियों की तुलना में ये गोलियां सस्ती और घातक होती हैं। इन्हें पाकिस्तान चीन से लेता है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से जो अल्ट्रा सेट बरामद हुए हैं, वो चीन निर्मित हैं. ये हाइब्रिड वीएचएफ/यूएचएफ नेट रेडियो हैं। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया