उमा भारती ने नड्डा से कहा, भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2022

भोपाल। लंबे समय से मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर दबाव बना रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाने की अपील की है। नड्डा को इस बाबत शनिवार को लिखे पत्र में भारती ने मध्य प्रदेश की वर्तमान आबकारी नीति की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, ‘‘(मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर) तीन महीने निरन्तर नीति निर्मातों से मेरी मुलाकातों के दौर चले और आज भी मुझे भरोसा है कि उन मुलाकातों का कोई परिणाम आएगा।’’ भारती ने कहा, ‘‘मैं लगातार इस संबंध में सक्रिय हूं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू