उमा भारती ने अपने वायरल वीडियो पर दी सफाई, ट्वीट कर टैग किया बीजेपी और पीएम मोदी को

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा ब्यूरोक्रेसी पर दिए गए बयान के बाद जमकर बवाल मचा है। इसी कड़ी में उमा भारती ने खुद ट्वीट करके सफाई दी है। उन्होंने तीन ट्वीट करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को टैग किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”परसों भोपाल में मेरे निवास पर पिछड़े वर्गों का एक प्रतिनिधि मण्डल मुझे मिला। यह मुलाक़ात औपचारिक नहीं थी। उस पूरी बातचीत का विडीओ मीडिया में वायरल हुआ है। जबकी सच्चाई यह है की ईमानदार ब्यूरोक्रेसी सत्ता में बैठे हुए मज़बूत, सच्चे एवं नेक इरादे वाले नेता का साथ देती हैं। यही मेरा अनुभव हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, ”मुझे रंज है कि, मैंने असंयत भाषा का किया जब की मेरे भाव अच्छे थे मैंने आज से यह सबक़ सीखा की सीमित लोगों के बीच अनौपचारिक बातचीत में भी संयत भाषा का प्रयोग करना चाहिये।"

इसे भी पढ़ें:बंद कमरे में कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, उठे कई सवाल 

उन्होंने आगे कहा, ”हम नेताओ में से कुछ सत्ता में बैठे निक्कमे नेता अपने निकम्मेपन से बचने के लिये ब्यूरोक्रसी की आड़ ले लेते हैं की “हम तो बहुत अच्छे हैं लेकिन ब्यूरोक्रसी हमारे अच्छे काम नही होने देती”।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान