उमा भारती ने कांग्रेस को दी नासियत, कहा - संस्कार और राष्टभक्ति को समझने के लिए जाना चाहिए शाखा

By सुयश भट्ट | Dec 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बयान देकर फिर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। उमा भारती बीजेपी के 2 मुख्यमंत्रियों से नाराज हो गई है। उमा भारती मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाराज हो गई है। 

दरअसल टीकमगढ़ में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए करते हुए बुन्देलखण्ड की ब्रह्द सिंचाई परियोजना केन-बेतवा सिंचाई परियोजना के चालू न होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के बारे में दोनों सीएम को जवाब देना चाहिए। उमा भारती ने दोनों राज्यो के मुख्यमंत्रियों पर सवाल उठाए।

इस दौरान उमा भारती ने यह भी कहा कि काशी और मथुरा का भी निदान होना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को शाखा में जाना चाहिए। जिससे कांग्रेस को संस्कार और राष्ट्रभक्ति का ज्ञान हो सके।

उन्होंने आगे कहा राजनीति की कोई उम्र नहीं होती है। उमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 1984 में दो सीटें थी। तभी से यह इस यात्रा में चल रही है।

प्रमुख खबरें

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey

ED ने आप विधायक Amanatullah Khan को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

Ramban में जमीन धंसने की घटना के बीच 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया