उमा भारती ने भोपाल से शुरू किया शराबबंदी अभियान, शराब की दुकान में घुसकर तोड़ी बोतलें

By सुयश भट्ट | Mar 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी का अभियान चला रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को राजधानी भोपाल के आजाद नगर स्थित एक शराब की दुकान में घुसीं और पूरी ताकत के साथ पत्थर फेंककर वहां रैक में रखी शराब की कुछ बोतलों को फोड़ दी। उमा भारती ने जैसे ही पत्थर फेंके, उनके समर्थकों ने अपने नेता की प्रशंसा करते हुए नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें:देश में कोविड-19 के दैनिक मामले मई 2020 के बाद से सबसे कम 

जिसके बाद वह वहां रैक में पड़ी शराब की बोतलों पर इस पत्थर को पूरी ताकत के साथ फेंकती है। जिससे वहां रखी कुछ शराब की बोतलें टूट जाती हैं। और फिर वहां से बाहर आ जाती हैं और चली जाती हैं।

वहीं उमा भारती ने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर लिखा कि बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, बीएचईएल भोपाल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की शृंखला है, जो एक बड़े आहाता में लोगों को शराब परोसते हैं।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती ने प्रशासन को ‘चेतावनी’ देने के लिए भोपाल में शराब की दुकान पर फेंका पत्थर 

उन्होंने आगे लिखा ‘यह मजदूरों की बस्ती हैं। पास में मंदिर हैं। छोटे बच्चों के स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलायें छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिये हुए लोगों के कारण उनको लज्जित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते के अंदर दुकान और आहाता बंद करने की चेतावनी दी है।

उधर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी अभियान शुरू करने की तीन-तीन बार तारीख देकर गायब रहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब शराब की दुकान में खुद पत्थर बरसा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?