शराबबंदी अभियान के ऐलान के बाद उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

By दिनेश शुक्ल | Feb 05, 2021

भोपाल। एक तरफ जहां शिवराज सरकार नई शराब नीति लाने की तैयारियों में हैं। तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी की फायरब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इसके खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं। उमा भारती ने प्रदेश में अगले महीने 8 मार्च से शराबबंदी अभियान चलाने का एलान किया है। तो वहीं अब उसे शुरू करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखा है।

आगे उमा भारती ने अपने पत्र में कहा कि गांधी जी की कल्पना के आजाद भारत में नशाबंदी एवं शराबबंदी भी थी किंतु देश में अभी तक जो भी प्रयास हुए है वह सरकार या राजनीतिक प्रयास की जगह सामाजिक जागरण की राह पर ज्यादा सफल हुए है। मध्य प्रदेश एक शांतिपूर्ण संस्कार शील राज्य है, यहां भी सामाजिक जागरण की दिशा में आपसे भी हम विचार करते रहेंगे। मेरा प्रयास यही रहेगा कि नशाखोरी एवं शराबखोरी को रोकने  में हम सरकार के साथ सहयोगी भूमिका निभाए।

इसे भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने किया उमा भारती की पूर्ण शराबबंदी की मांग का समर्थन

उल्लेखनीय है कि उमा भारती के इस नशाबंदी अभियान ने सरकार की नींद उड़ा दी है। दरअसल सरकार को आबकारी महकमे से सालाना लगभग 14 हजार करोड़ का राजस्व मिलता है। इस साल भी मार्च में आबकारी की नई नीति लाकर सरकार शराब के नए ठेके तैयारी कर रही है। ऐसे में इस शराबबंदी अभियान से सरकार को खासा नुकसान पहुंच सकता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, तो भाजपा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दे पर भ्रम फैला रही है। कुल मिलाकर शराबबंदी का मुद्दा प्रदेश की सियासत के केंद्र में है और इस बहाने सियासी वार-पलटवार जारी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय