भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करेंगे उमर अकमल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

कराची। विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार आरोपों के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया है जबकि उन पर आरोप तय करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह मामला अपने अनुशासनात्मक पैनल को सौंप दिया है। अकमल पर आरोप है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान उनसे स्पॉट फिक्सिंग के लिये संपर्क किया गया था और उन्होंने बोर्ड को इसकी रिपोर्ट नहीं की थी। इस 29 वर्षीय बल्लेबाज को 20 फरवरी को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था। 

यह स्पष्ट होने के बाद कि अकमल ने सुनवाई के लिये अनुरोध नहीं किया है, पीसीबी ने यह मामला अपने अनुशासनात्मक पैनल को सौंपने का फैसला किया जिसके अध्यक्ष लाहौर हाईकोर्ट के पूर्व जज फजल मिरान चौहान हैं। पीसीबी ने कहा कि अकमल ने कारण बताओ नोटिस का जो जवाब दिया है उसमें सुनवाई के लिये आग्रह नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश