विवादों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने 45 लाख जुर्माना भरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

कराची। पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है जिससे वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गये हैं। पीसीबी के सूत्रों ने पुष्टि की कि खेल पंचाट ने अकमल पर जो जुर्माना लगाया था, उन्होंने उसे पीसीबी में जमा कर दिया है। खेल पंचाट ने फरवरी में पीसीबी और अकमल द्वारा दायर मामलों में सुनवाई करते हुए इस बल्लेबाज पर यह जुर्माना लगाया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य