Asim Riaz जल्द करेंगे शादी? भाई Umar Riaz ने बताया क्या है प्लान, हिमांशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

By एकता | Oct 21, 2026

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा रहे उमर रियाज हाल ही में मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में शामिल हुए। उमर ने वहां मिस्टर फैजू और तान्या को शादी की शुभकामनाएं दीं और बाकी स्टार्स के साथ भी खूब एंजॉय किया।

आसिम की शादी को लेकर क्या बोले उमर?

उमर रियाज ने आसिम रियाज की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "वो शादी को लेकर बहुत पैशनेट है। लेकिन अभी वो अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। सब्र का फल मीठा होता है। अगर कुछ हुआ मेरी जिंदगी में तो मैं जाहिर सी बात है शादी करूंगा। फैजू के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद, मेरी भी शादी करने की इच्छा है। लेकिन अगले दिन ऐसा था कि ठीक है।"

आसिम के बारे में बात करते हुए उमर ने कहा, "वो बहुत शानदार है। वो म्यूजिक पर काम कर रहा है। उसकी जल्द ही एल्बम आने वाली है। लेकिन दूसरे लोग आते हैं, उसके बारे में बात करते हैं। वो बहुत खुश है। लेकिन लोग उससे अटेंशन चाहते हैं। जब कोई उसे तंग कर देता है, वो तब बोलता है।" उन्होंने आगे कहा, "वो आर्टिस्ट है। हर कोई आता है और बकवास करके चला जाता है, क्योंकि उन्हें अटेंशन चाहिए। उनकी बातें घटिया हैं।"

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna की टीवी पर वापसी, Shraddha Arya के साथ शुरू किया नया प्रोजेक्ट

हिमांशी खुराना के आरोपों पर उमर ने दिया जवाब

बता दें कि आसिम रियाज को लेकर हिमांशी खुराना ने कहा था कि वह चाहती थीं कि वह उनका धर्म स्वीकार करें, लेकिन यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं था। इस पर उमर रियाज ने कहा, "हम शिक्षित लोग हैं। मैं खुद डॉक्टर हूं। मेरा पूरा परिवार शिक्षित है। हमें कभी भी वैसी परवरिश नहीं दी गई है। तो इस मामले पर बात करके इसे अटेंशन देने का मतलब नहीं बनता। लेकिन हां, साफ करना और ये बताना जरूरी है कि हमारा वो इरादा नहीं है।"

उमर ने आगे कहा, "हर इंसान अपने दिमाग में साफ है। अगर आप किसी को नीचा दिखाने का इरादा रखते हैं तो भगवान आपके साथ कभी अच्छा नहीं करेगा। तो ये कर्मा है।"

प्रमुख खबरें

मध्य पूर्व तनाव के बीच Crude Oil उछला, Brent Crude 110 डॉलर के पार पहुंचा

Adani Green Energy का शुद्ध लाभ 16% बढ़कर 747 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पत्नी Hailey के साथ म्यूजिक नाइट पर निकले Justin Bieber, शेयर किया फोटो डंप

MP में CM Mohan Yadav ने बांटे 954 अनुकंपा नियुक्ति पत्र, 200 नए सांदीपनि विद्यालय भवनों को भी मिली मंजूरी