Umesh Pal Murder: अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा की हुई गिरफ्तारी, शूटर को शेयर की थी उमेश की लोकेशन

By रितिका कमठान | Jul 30, 2023

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय मिश्रा को धूमनगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजय मिश्रा पर आरोप है कि उसने हत्याकांड के आरोपितों की मदद की थी। आरोप है कि उसने उमेश की लोकेशन शूटर को दी थी। वो जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ के साथ भी संपर्क बनाकर रखे हुए था। इस कारण ही उसे गिरफ्तार किया गया है। 

अतीक का साथी हुआ था गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने एक महिला के मकान के फर्जी कागजात बनाकर उस पर अवैध कब्जा करने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के एक मामले में वांछित आरोपी फैज भूरे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। करेली थाने के प्रभारी अधिकारी रामाश्रय यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला के भाई दानिश शकील ने भारतीय दंड संहिता की धारा 387, 420, 467, 471, 120-बी, 447 और 506 के तहत अतीक अहमद और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में करेली थाना अंतर्गत बक्शी मोड़ा के पास से अभियुक्त फैज भूरे को गिरफ्तार कर लिया। यादव ने बताया कि भूरे, अतीक अहमद के साथ 2016 में सैम हिगिनबॉटम कृषि विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का भी आरोपी रहा है।

जानकारी के मुताबिक उमेश पाल की 24 फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल बहुजन समाजवादी पार्टी के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। उमेश पाल अपने घर की ओर गाड़ी से निकल कर भागा था तभी उसकी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

गर्मी में बाइक पार्क करने का सही तरीका, सालों तक बनी रहेगी नई जैसी चमक

ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान की बैठक कल दोहा में होगी; कहा कि तेहरान ने इसके लिए अनुरोध किया था

Caller ID Spoofing का जाल: +91 नंबर देखकर भरोसा किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Asian Youth Championship: Team India का दमदार प्रदर्शन, Medal पक्का कर World Championship में बनाई जगह