करियर के शुरूआती दिनों में द्रविड़ और लक्ष्मण को गेंदबाजी करने को लेकर घबरा रहे थे उमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने रविवार को खुलासा किया कि करियर के शुरूआती दौर में जब उन्हें पता चला कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ एक घरेलू मैच में गेंदबाजी करना है तो वह घबरा गये थे। यादव ने 2008-09 में मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बीच खेले गये मुकाबले को याद करते हुए कहा कि इस मैच में उन्होंने द्रविड़ और लक्ष्मण के खिलाफ खेलना था। यादव ने क्रिकबज के यू-ट्यूब चैट शो ‘स्पाइसी पिच’ में कहा, ‘‘जब मैं दलीप ट्रॉफी मैच खेलने गया और मुझे पता चला कि विरोधी टीम में (राहुल) द्रविड़ और (वीवीएस) लक्ष्मण के खिलाफ गेंदबाजी करूंगा तो मैं घबरा गया था।’’ इस मैच में यादव ने लक्ष्मण को 13 और द्रविड़ को सात रन पर आउट किया था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट भी चटकाये थे। इसके 16 महीने बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मई 2010 में एकदिवसीय में भारत के लिए खेलने का मौका मिला था। यादव ने कहा, ‘‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह की दबाव की स्थिति में इतनी अच्छी गेंदबाजी करूंगा। मैंने पांच विकेट लिए थे जिसमें द्रविड़ और लक्ष्मण के बड़े विकेट भी शामिल थे।। इसने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा था।’’ 

इसे भी पढ़ें: केन विलियमसन ने कहा-भाग्यशाली हूं जो कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला

भारत के लिए अब तक 46 टेस्ट और 75 एकदिवसीय खेल चुके यादव ने कहा, ‘‘लोग अक्सर दूसरे की मुश्किल स्थिति का उदाहरण देते हैं लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सभी का जीवन कठिन है, किसी के लिए भी सब आसान नहीं है। मुख्य बात यह है कि खुद पर विश्वास करने वाले को सफलता मिलेगी।’’  यादव ने टेस्ट में 144 और एकदिवसीय में 106 विकेट लिये है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर