अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था हो रही तबाह, आधी आबादी के पास खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नहीं है खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख ने दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के बीच कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की चिंता की जानी चाहिए क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है और आधी आबादी के पास खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ नहीं होने का खतरा है तथा हिमपात भी शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने शुक्रवार को द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘अफगानिस्तान में जरूरतें बढ़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि पांच साल से कम उम्र के आधे अफगान बच्चे गंभीर कुपोषण के खतरे का सामना कर रहे हैं और हर प्रांत में खसरा का प्रकोप है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत