अमेरिका के दबाव में UN ने लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बलों की संख्या को कम करने और क्षेत्र में आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला की गतिविधियों पर अमेरिका और इज़राइल की चिंता को दूर करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने संबंधी एक प्रस्ताव को शुक्रवार को सर्वसम्मति से पारित किया। फ्रांस द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के मसौदे में ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल’ (यूएनआईएफआईएल) के जवानों की संख्या को 15,000 से घटाकर 13,000 करने का प्रस्ताव है। यह अमेरिका के दबाव में किया गया है। इसमें ट्रंप प्रशासन और उसके निकट सहयोगी इजराइल को अन्य रियायतें भी दी गई हैं। यह प्रारूप लेबनान सरकार से मांग करता है कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने जांच के लिए जिन स्थलों तक पहुंच का अनुरोध किया है, उन्हें ‘‘शीघ्र और पूरी तरह’’ प्रदान किया जाए। इनमें लेबनान और इजरायल के बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्मित ब्लू लाइन को पार करने वाली सुरंगें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया