संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख और तुर्की के राष्ट्रपति ने की वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

ल्वीव (यूक्रेन)। यूक्रेन में करीब छह महीने से जारी युद्ध को रोकने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस संबंध चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकतर जिन भी मुद्दों पर चर्चा की गई उन पर क्रेमलिन की रजामंदी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी, मंत्री बोले- कट्टर इनामदार हूं जांच में सहयोग दूंगा

एर्दोआन ने कई बार युद्ध रोकने की दिशा में प्रयास किया है। तुर्की उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है, जिसकी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था व्यापार के लिए रूस पर निर्भर है और उसने दोनों देशों के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की है। तुर्की के राष्ट्रपति ने बैठक के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से युद्ध को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखने का आग्रह किया। रूस के फरवरी में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से हजारों लोग मारे गए हैं, जबकि एक करोड़ से अधिक यूक्रेनवासियों को अपने घर छोड़ने पड़े। एर्दोआन ने एक बार फिर दोहराया कि तुर्की एक ‘‘मध्यस्थ और सूत्रधार’’ की भूमिका निभाने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि युद्ध बातचीत के जरिए ही समाप्त किया जा सकता है।’’ तुर्की ने मार्च में इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच वार्ता की मेजबानी की थी, हालांकि युद्ध रोकने के लिए उसमें कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र पर रूसी मिसाइल हमलों में रात भर में कम से कम 17 लोगों की जान चली गई। वहीं, रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव में विदेशी सैनिकों के एक अड्डे पर हमला किया, जिसमें 90 लोग मारे गए। यूक्रेन की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा