नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस महीने के अंत में नयी दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स (दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का संगठन) की अध्यक्षता कर रहा है। नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

ये कार्यक्रम ब्रिक्स सहयोग के तीन प्रमुख स्तंभों— राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संपर्क को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए। भारत ब्रिक्स के संस्थापक सदस्यों में एक है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने एक जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली।

इस वर्ष ब्रिक्स अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी मना रहा है।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप