संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत, पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान में हाल में आई अचानक बाढ़ के कारण हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र की टीम जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।’’ भारत और पाकिस्तान में बाढ़ में कथित तौर पर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और कई अब भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची