हिरासत में लिए गए अमेरिकी सैनिक के मामले में संयुक्त राष्ट्र कमान ने उत्तर कोरिया से बात शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

सियोल। संयुक्त राष्ट्र कमान के उप कमांडर ने कहा कि कमान ने हिरासत में लिए गए अमेरिकी सैनिक के मामले में उत्तर कोरिया के साथ बातचीत शुरू की है। सैनिक पिछले हफ्ते कोरियाई प्रायद्वीप की भारी सुरक्षा वाली सीमा को पार कर उत्तर कोरिया में प्रवेश कर गया था। जनरल एंड्रयू हैरिसन ने कहा कि युद्धविराम समझौते के तहत स्थापित संचार माध्यम से प्रक्रिया शुरू की गई है। इस युद्धविराम समझौते के तहत 1950-53 के कोरियाई युद्ध के तहत लड़ाई रोक दी गई थी। उन्होंने कहा कि पीवीटी (प्राइवेट) ट्राविस किंग की सलामती कमान की मुख्य चिंता है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में उछाल, WTI 100 डॉलर और Brent 105 डॉलर प्रति बैरल के पार

उत्तर प्रदेश में सनातन और विकास की गूंज

IRCTC होटल मामले में Lalu Prasad और Tejashwi Yadav पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय

Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी, बोले- संवैधानिक दायित्व