हिरासत में लिए गए अमेरिकी सैनिक के मामले में संयुक्त राष्ट्र कमान ने उत्तर कोरिया से वार्ता शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

संयुक्त राष्ट्र कमान के उप कमांडर ने कहा कि कमान ने हिरासत में लिए गए अमेरिकी सैनिक के मामले में उत्तर कोरिया के साथ बातचीत शुरू की है। सैनिक पिछले हफ्ते कोरियाई प्रायद्वीप की भारी सुरक्षा वाली सीमा को पार कर उत्तर कोरिया में प्रवेश कर गया था। जनरल एंड्रयू हैरिसन ने कहा कि युद्धविराम समझौते के तहत स्थापित संचार माध्यम से वार्ता की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस युद्धविराम समझौते के तहत 1950-53 के कोरियाई युद्ध के तहत लड़ाई रोक दी गई थी। उन्होंने कहा कि पीवीटी (प्राइवेट) ट्राविस किंग की सलामती कमान की मुख्य चिंता है। उन्होंने चर्चाओं की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उत्तर कोरिया ने किंग के बारे में सार्वजनिक रूप से चुप्पी साध रखी है। किंग मंगलवार को सीमा पार कर गए थे जब वह संभवत: फोर्ट ब्लिस, टेक्सास की ओर जा रहे थे।

हैरिसन के इस बयान से पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी पनडुब्बी कोरियाई प्रायद्वीप के जेजू द्वीप स्थित एक बंदरगाह पर पहुंची। इस महीने कोरियाई प्रायद्वीप पर दूसरी बार कोई अमेरिकी पनडुब्बी पहुंची है। यूएसएस एन्नापोलिस पनडुब्बी की तैनाती उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे के जवाब में सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया प्रतीत होती है। 1980 के दशक के बाद यूएसएस केंटुकी पनडुब्बी दक्षिण कोरिया पहुंचने वाली पहली अमेरिकी पनडुब्बी थी। उत्तर कोरिया ने इस तैनाती के जवाब में बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल दागी थीं। इन मिसाइल प्रक्षेपणों के जरिये उसने कथित तौर पर यह दिखाने की कोशिश की थी कि वह दक्षिण कोरिया और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी पनडुब्बी को निशाना बनाने की क्षमता रखता है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार