तथाकथित पत्रकार के उत्पीड़न की बेबुनियाद बातों के जरिये UN विशेषज्ञों ने दिया ज्ञान, भारत ने इस अंदाज में दिखाया आईना

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2022

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने आज कहा कि पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ ऑनलाइन होने वाले अथक महिला विरोधी और सांप्रदायिक हमलों की भारतीय अधिकारियों द्वारा तुरंत और पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए और उनके खिलाफ न्यायिक उत्पीड़न को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि स्वतंत्र खोजी पत्रकार और महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता राणा अय्यूब दक्षिणपंथी हिंदू राष्ट्रवादी समूहों द्वारा ऑनलाइन हमलों और धमकियों का शिकार हो रही हैं। यूएन एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग, महामारी से निपटने के लिए सरकार की आलोचना और कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर हालिया प्रतिबंध पर उनकी टिप्पणियों की वजह से अय्यूब को निशाना बनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ कांत ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही, यह रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद

भारत ने दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की तरफ से उठाए गए सवाल पर भारत की तरह से करारा जवाब दिया गया है। भारत की तरफ से कहा गया कि राणा अय्यूब को लेकर तथाकथित न्यायिक उत्पीड़न के आरोप निराधार और अनुचित हैं। भारत कानून के शासन को कायम रखता है, लेकिन यह भी उतना ही स्पष्ट है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि वस्तुनिष्ठ और सटीक रूप से सूचित होंगे। भ्रामक बातों को आगे बढ़ाना यूएन प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने जैसा है। 

ईडी ने जब्त किए 77 करोड़ 

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पत्रकार राणा अय्यूब के एक करोड़ 77 लाख रुपये जब्त कर लिए। पत्रकार राणा अय्यूब के रुपये जब्त किए जाने के बाद ईडी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर अभियानों के लिए दिए गए दान का सही उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया। ईडी अधिकारियों का कहना है कि राणा अय्यूब ने कोविड, बाढ़ राहत और प्रवासियों के लिए तीन ऑनलाइन अभियान शुरू किए थे। ये एक तरह की क्राउड फंडिंग थी। उन्हें एफसीआरए की मंजूरी के बिना विदेशी योगदान मिला। हालांकि इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई के बाद पत्रकार राणा अय्यूब ने विदेशी चंदा वापस कर दिया। विदेशी चंदे की वापसी के बाद भी उनके पास लगभग दो करोड़ रुपये थे लेकिन कथित तौर पर केवल 28 लाख रुपये का उपयोग किया गया था। ईडी का कहना है कि उन्होंने गोवा की यात्रा जैसे निजी खर्चों के लिए चंदे का इस्तेमाल किया।  

कौन हैं राणा अय्यूब

तहलका के संपादक तरुण तेजपाल पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद राणा अय्यूब ने वहां से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वो स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिये तमाम अखबारों और मैगजीनों में लेख लिखने शुरू कर दिए थे। यही नहीं कश्मीर में से धारा 370 हटने के बाद अमूल ने एक भाईचारे वाला विज्ञापन बनाया था। जिसको लेकर राणा अय्यूब ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की थी। उन्होंने लिखा था कि कोई कैसे विज्ञापन बना सकता है। जहां पर  बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हो, सेना नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। सभी लोग घरों में कैद हैं। हाल के दिनों में राणा अय्यूब को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। हालांकि जांच कर रही पुलिस ने भोपाल से धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।  

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus