UN रिपोर्ट में दावा, चीन मुस्लिमों पर कर रहा अत्याचार, महिलाओं के साथ हो रहा दुष्कर्म

By निधि अविनाश | Sep 01, 2022

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों की हालत बहुत ज्यादा बदतर बनी हुई है। भले ही चीन विश्व संस्था में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने वाला नजर आता है, लेकिन यह चीन आतंकवाद के नाम पर मुस्लिमों का दमन कर रहा है। यूएन की चीन को लेकर एक मानवाधिकार रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें दावा किया गया है कि चीन आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर अत्याचार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर ने पीएम मोदी, आंध्र के सीएम रेड्डी, गौतम अडानी के खिलाफ दायर किया मुकदमा

रिपोर्ट में कहा गया है कि उइगर और अन्य प्रमुख मुस्लिम जातियों के सदस्यों के मौलिक अधिकारों का हनन करना मानवता के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने बड़ी संख्या में उईगर मुस्लिमों को जबरन बंदी बनाकर रखा हुआ है। उईगर के बंदी शिविरों में लगभग 10 लाख लोग कैद में हैं। यूएन ने अपनी रिपोर्ट में चीन से अपील की है कि वह अवैध और मनमाने ढंग से जेल में बंद उईगर मुस्लिमों को रिहा कर दें। हालांकि, चीन ने इस रिपोर्ट में किए गए सभी दावों को गलत बताया है और कहा है कि यह सब केवल चीन को बदनाम करने और देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी OHCHR के बयान को भारत ने बताया अस्वीकार्य हस्तक्षेप

Election Commission के खिलाफ प्रदर्शन पर Supreme Court का आदेश, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

Flipkart के 1000 से अधिक पूर्व कर्मचारियों ने Walmart से Stock Options भुनाने की मांग की

Pune Goodluck Chowk पर कॉजपा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया