Sudan में दोनों प्रतिद्वंद्वी पक्ष संघर्ष विराम के लिए सहमत : UN representative

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2023

सूडान की सेना और उसके प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल के जनरल वार्ता के लिए अपने-अपने प्रतिनिधि संभवत: सउदी अरब भेजने के लिए सहमत हो गये हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, संघर्ष विराम की अवधि और तीन दिनों के लिए बढ़ाये जाने के बावजूद राजधानी खार्तूम में दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुई हैं। सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि वार्ता में, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में स्थिर एवं विश्वसनीय संघर्ष विराम स्थापित करने पर शुरूआत में जोर दिया जाएगा।

सउदी अरब के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को अमेरिकी नौसेना का एक जहाज 308 लोगों को पोर्ट सूडान से जेद्दा स्थित सउदी बंदरगाह ले गया। खार्तूम के हिस्सों में और पड़ोसी शहर में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। दोनों प्रतिद्वंद्वी पक्षों ने रविवार देर शाम घोषणा की थी कि वे मानवीय संघर्ष-विराम अगले 72 घंटे के लिए बढ़ाएंगे। अमेरिका और सउदी अरब ने लड़ाई रूकवाने के लिए दोनों प्रतिद्वंद्वी जनरल को वार्ता के लिए सहमत करने को लेकर एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व किया। पोर्ट सूडान में संयुक्त राष्ट्र के दूत पर्थेस ने कहा कि दोनों पक्षों को समझौते का पालन कराने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें