अफगानिस्तान की महिला कर्मचारियों को तालिबान ने देश में काम करने से रोका: UN

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने देश में संयुक्त राष्ट्र की कर्मचारियों के रूप में कार्यरत अफगानी महिलाओं के काम करने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने उसकी महिला कर्मचारियों को पूर्वी नांगरहार प्रांत में काम करने से रोकने की खबरों पर ‘‘ गंभीर चिंता’’ व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी रास्ते अपनाना जारी रखेंगे कि हम सबसे संवेदनशील लोगों, खासकर महिलाओं और लड़कियों तक कैसे पहुंच सकते हैं।’’

पार्क आदि में पुरुष के बिना महिलाएं नहीं जा सकती और महिलाओं को सिर से लेकर पैर तक खुद को ढकना अनिवार्य है। तालिबान ने मानवीय सहायता के वितरण को बाधित करते हुए अफगानिस्तान की महिलाओं के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के लिए काम करने पर भी रोक लगा दी गई है। दुजारिक ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि ‘‘ इस तरह का कोई भी प्रतिबंध अस्वीकार्य और स्पष्ट रूप से समझ से परे है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह पता लगा रहे हैं कि इसका देश में हमारे कार्यक्रम पर क्या असर होगा और हम काबुल में अधिकारियों के साथ कल और बैठकें कर सकते हैं जिसमें स्थिति कुछ स्पष्ट होने की उम्मीद है।’’

दुजारिक ने कहा कि जमीनी स्तर पर जीवन बचाने वाले संयुक्त राष्ट्र के अभियानों को अंजाम देने के लिए महिला कर्मचारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि करीब चार करोड़ लोगों की आबादी में से, ‘‘हम मानवतावादी सहायता के जरिए 2.3 करोड़ पुरुष, महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’’ अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन यूएनएएमए का नेतृत्व रोज़ा ओटुनबायेवा कर रही हैं। वह किर्गिज़ गणराज्य की पूर्व राष्ट्रपति और विदेश मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समन्वय में महासचिव द्वारा नियुक्त किया गया था। दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ नेतृत्व के संबंध में तालिबान ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश