चीन का बड़ा बयान, UN को म्यांमार को गृह युद्ध से बचाने की कोशिश करनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने शुक्रवार को कहा कि संघर्षग्रस्त म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्राथमिक उद्देश्य उसे और हिंसा तथा गृह युद्ध की स्थिति से बचाना होना चाहिए। म्यांमार में सुरक्षा परिषद के दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ और संयुक्त राष्ट्र के नए राजदूतों से बंद कमरे में हुई बैठक के बाद झांग जुन ने उम्मीद जतायी कि उनके तथा अन्य लोगों के प्रयासों से ‘‘स्थिति को शांत किया जा सकता है।’’ गौरतलब है कि करीब एक साल पहले एक फरवरी 2021 को म्यांमा की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी। ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, इसके बाद देशभर में हुए प्रदर्शनों में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 1,400 से अधिक नागरिक मारे गए।

प्रमुख खबरें

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान

Al Falah Trust केस: Money Laundering के आरोपी जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, Delhi कोर्ट ने खारिज की जमानत