संरा सुरक्षा परिषद ने अबू धाबी में आतंकवादी हमले में दो भारतीयों की मृत्यु पर संवेदना जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अबू धाबी में उस ‘‘जघन्य’’ आतंकी हमलों की शुक्रवार को कड़ी निंदा की जिसमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जतायी। 17 जनवरी की सुबह, हूती विद्रोहियों ने अबूधाबी में हवाई अड्डे के क्षेत्र को निशाना बनाया था। हमलों के चलते तीन पेट्रोलियम टैंकरों में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य नागरिक घायल हो गए थे। यूएई मिशन के एक बयान में कहा गया था, ‘‘हूतियों ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।’’

इसे भी पढ़ें: शीत युद्ध की तुलना में दुनिया इस समय अधिक अप्रत्याशित है: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने एक ट्वीट में कहा कि यूएनएससी का बयान ‘‘इस जघन्य आतंकवादी हमले को खत्म करने की हमारी सामूहिक इच्छा की पुष्टि करता है, जिसमें दो भारतीयों ने दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष को बताया, भारत इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।’’

बुधवार को मध्य पूर्व पर एक सुरक्षा परिषद की खुली बहस में, तिरुमूर्ति ने अबू धाबी में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, इस दौरान दोनों ने आतंकी हमले पर चर्चा की। जयशंकर ने आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश