संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत नेलेन हेज़र ने म्यांमा की यात्रा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2022

संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त (एपी)। म्यांमा के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत नेलेन हेज़र ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश की यात्रा की। पिछले साल अक्टूबर में इस पद पर नियुक्त होने के बाद म्यांमा की यह उनकी पहली यात्रा है। नेलेन हेज़र की यात्रा सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नवीनतम आह्वान के बाद हुई, जिसमें सभी प्रकार की हिंसा खत्म करने और संघर्षग्रस्त देश में मानवीय पहुंच के सभी अवरोधों को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया था। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘ हेज़र बिगड़ती स्थिति और चिंताओं के साथ-साथ अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगी।’’

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर