United Nations रमजान के दौरान गाजा में संघर्ष विराम की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

संयुक्त राष्ट्र।  मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान के दौरान गाजा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग वाले एक प्रस्ताव पर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मतदान किया जाएगा। अमेरिका प्रायोजित प्रस्ताव पर शुक्रवार को रूस और चीन की ओर से वीटो किए जाने के बाद नया प्रस्ताव लाया गया है। अमेरिका के प्रस्ताव में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर ‘‘ तत्काल और स्थायी संघर्ष विराम’’ की मांग की गई थी। 

रामजान माह 10 मार्च से नौ अप्रैल तक है। इसका मतलब है कि अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो संघर्ष विराम की अवधि केवल दो सप्ताह ही रहेगी। हालांकि मसौदे में कहा गया है ‘‘स्थायी संघर्ष विराम होना चाहिए।’’ इस प्रस्ताव पर मतदान शनिवार सुबह होना था, लेकिन इसके प्रायोजकों ने सोमवार सुबह तक के लिए इसे स्थगित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: S. Jaishankar की सिंगापुर के प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर

सुरक्षा परिषद के कई सदस्य उम्मीद कर रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली निकाय युद्ध समाप्त करने की मांग करेगा। फलस्तीनी चरमंथियों ने इजराइल में सात अक्टूबर को अचानक हमला कर दिया था, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद युद्ध शुरू हो गया। माना जाता है कि हमास ने अब भी लगभग 100 लोगों को बंधक बना रखा है।

प्रमुख खबरें

TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

Patna Coaching Firing Controversy | मशहूर शिक्षक Khan Sir को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश