UN की कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, दुनियाभर में पहला मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

डाकर। सेनेगल में संयुक्त राष्ट्र की एक कर्मचारी उन चार लोगों में शामिल हैं जो घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है।संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र का पहला मामला है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खौफ, इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल को सऊदी अरब ने कराया खाली

सेनेगल ने बुधवार को दो नये मामलों की जानकारी दी थी जिनमें ब्रिटेन की 33 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। महिला 24 फरवरी को लंदनसे राजधानी डाकर वापस लौटी थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से ब्रिटेन में पहली मौत, मरीजों की संख्या 100 के पार

संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह महिला उसकी कर्मचारी है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘रोगी राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती है।’’इस वायरस से फ्रांस की 68 वर्षीय एक महिला भी संक्रमित पाई गई है जिसके पति भी इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा