शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा, गुजरात में होने की संभावना: पार्टी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को राज्य विधान परिषद चुनावों में हार से झटका मिलने के एक दिन बाद पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को कहा कि राज्य के मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। यह घटनाक्रम शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए को खटक सकता है, क्योंकि माना जाता है कि शिवसेना के कुछ विधायक शिंदे के संपर्क में हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि शिंदे कुछ विधायकों के साथ गुजरात में हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हमारी सरकार का लक्ष्य स्कूली छात्रों को योग की शिक्षा देना है : मुख्यमंत्री केजरीवाल

इस महीने की शुरुआत में हुए राज्यसभा चुनावों के बाद एमवीए के लिए यह एक और झटका था। शिवसेना और राकांपा के दो-दो उम्मीदवार जीते, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट हासिल करने में सफल रही। विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होना था और 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विधान परिषद का चुनाव राज्यसभा चुनाव के कुछ दिन बाद हुआ है, जिसमें भाजपा से शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट