लावारिस मिला 8 करोड़ रुपए की कोवैक्सीन से भरा कंटेनर, गायब हो गए ड्राइवर-कंडक्टर

By दिनेश शुक्ल | May 01, 2021

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ वैक्सीन की कमी होते नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ लापरवाही भी अपने चरम पर बनी हुई है। लगातार लापरवाही की ख़बरें सामने आ रही है। अभी हाल ही में वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में करेली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा मिला है। ट्रक वैक्सीन के डोज़ से भरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जब गाड़ी के कागजों की जांच की तो पता चला कि गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का यह कंटेनर ट्रक है जो कि भारत बायोटेक कंपनी की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की 2 लाख 40 हजार डोज लेकर हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: जनता कर्फ्यू ने आईआईटी कानपुर के पूर्वानुमान को झुठलाया: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बताया गया कंटेनर में 364 बड़े बॉक्स में यह कोवैक्सीन स्टोर की हुई थी जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी से संपर्क किया। जिसके बाद अब ड्राइवर के मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ट्रेस करने पर फ़ोन 15 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर बाईपास के आगे फोरलेन किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार