ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित ट्राले ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

By दिनेश शुक्ल | Mar 19, 2021

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में राऊ-खलघाट फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रोले ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया है। वहीं हादसे क बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे पुलिस ने संभाला।

इसे भी पढ़ें: भोपाल डीआईजी के खिलाफ मानव अधिकार आयोग ने किया ज़मानती गिरफ्तारी वारंट जारी

इस दर्दनाक हादसे में मैजिक में सवार दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र पुत्र गिरिराज ठाकुर, नरसिंह पुत्र गला, पदमसिंग पुत्र प्यारसिंग डावर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे काकड़दा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह और डायल-100 पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और जिसके बाद सुचारु रुप से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग