By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2025
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक के कुछ दुकानों से जा टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) गोपाल कृष्ण चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि इटौंजा थाना क्षेत्र में इटौंजा-महोना मार्ग पर 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे बनी पांच दुकानों को कुचल दिया।