ICC Under 19 World Cup 2022: आयरलैंड के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करना चाहेगी भारतीय टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

तारोबा (त्रिनिदाद और टोबैगो)। शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज और कप्तान यश धुल को अपनी टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद होगी जब रिकॉर्ड चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप बी के दूसरे मैच में बुधवार को आयरलैंड से खेलेगी। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराने के बाद भारत का आत्मविश्वास बढा है और आयरलैंड के खिलाफ उसका पलड़ा भी भारी होगा। भारत और आयरलैंड ने पहले मैच जीते हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को और आयरलैंड ने युगांडा को 39 रन से हराया।

इसे भी पढ़ें: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में नहीं खेलेंगे सचिन तेंदुलकर, बताया कारण

महाराष्ट्र के लिये सीनियर क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर और तेज गेंदबाज रवि कुमार प्रभावित नहीं कर सके। एक अन्य मैच में कल आस्ट्रेलिया का सामना स्कॉटलैंड से होगा। टीमें : भारत : यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एस के रशीद , निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कुशाल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान। आयरलैंड : टिम टेक्टर (कप्तान),डी बुर्के, जोशुआ कॉक्स, जैक डिक्सन, लियाम डोहर्टी, जैमी फोर्ब्स, डेनियल फोरकिन, मैथ्यू एच, फिलीपुस लि रो, स्कॉट मैकबेथ, नाथन मैकायर, मुजम्मिल शरजाद, डेविड विंसेंट, ल्यूक वेलान, रूबेन विल्सन। मैच का समय : शाम 6 . 30 से।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये