FTA के तहत यूरोपीय संघ के बैंक भारत में चार साल में खोल सकते हैं 15 शाखाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

भारत मुक्त व्यापार समझौते के तहत यूरोपीय संघ (ईयू) के बैंकों को चार साल में 15 शाखाएं खोलने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में, भारत में कार्यरत यूरोपीय बैंकों में ड्यूश बैंक (जर्मनी), बीएनपी पारिबास (फ्रांस) और सोसिएटे जेनरल (फ्रांस) शामिल हैं। भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को इस समझौते पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की।

इस समझौते को इसी साल हस्ताक्षरित और लागू किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि देश ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और बैंकिंग सेवाओं के लिए 74 प्रतिशत की प्रतिबद्धताएं प्रदान की हैं। इसमें कहा गया, भारत ने यूरोपीय संघ के बैंकों के लिए चार वर्षों में 15 शाखाएं खोलने की बाजार पहुंच प्रदान की है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे