Article 370 के निरस्त होने के चार साल पूरे होने पर मुझे और अन्य नेताओं को नजरबंद किया गया : महबूबा मुफ्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के चार साल पूरे होने पर उन्हें और उनकी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। महबूबा ने ट्वीट किया, आज मुझे और मेरी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। आधी रात को पुलिस द्वारा पार्टी के कई लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने बीटीसी में शांतिपूर्ण माहौल के लिए असम सरकार की तारीफ की

पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त होने के चार साल पूरे होने पर पार्टी को शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद आधी रात को पार्टी नेताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। प्रवक्ता ने बताया कि शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास पीडीपी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया है और किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पीडीपी कार्यकर्ताओ के एक समूह ने शहर के राजबाग इलाके में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तख्तियों पर पांच अगस्त एक काला दिन है और के (कश्मीर) - समाधान उपमहाद्वीप में शांति की कुंजी है जैसे नारे लिखे हुए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) द्वारा जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि उसके पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह को भी सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये कदम प्रशासन की घबराहट को उजागर करते हैं तथा पिछले चार वर्षों में बड़े सुधारों के उनके दावों को खोखला साबित कर देते हैं। नेकां और पीडीपी नेताओं के खिलाफ कथित कार्रवाई को लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन एक ट्वीट में कहा, पांच अगस्त एक दुखद दिन है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की शक्तियां छीनने के दुखद याद का दिन है। लोन ने कहा कि अशक्तीकरण और जम्मू-कश्मीर के संस्थानों, व्यक्तियों और लोगों को अपमानित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, अपनी पीठ थपथपाने वाले और अपनी कल्पना पर विश्वास करने वाले डर को सहमति समझने की गलती ना करें।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर में Congress का प्रदर्शन, पुलिस ने मार्च रोका

PM Narendra Modi से मिलीं Akie Abe, भारत-जापान साझेदारी में पूर्व पीएम के योगदान को सराहा

GST Council ने छीना अफसरों से गिरफ्तारी का अधिकार, मुकदमा सीमा बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान के बीच 42 पूर्व जजों ने किया विपक्ष पर जोरदार पलटवार, मामले में आया गजब का टि्वस्ट