यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हुआ उग्र प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

By सुयश भट्ट | Aug 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को काबू करने के लिए भोपाल पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया है। सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे हजारों की संख्या में युवाओं को रोकने के लिए भोपाल पुलिस के भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। हालांकि श्रीनिवास के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स चढ़कर पार होने लगे। इस दौरान भोपाल पुलिस ने पानी की बौछार के साथ जमकर लाठीचार्ज किया।

पानी की बौछार और लाठीचार्ज के बावजूद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ना जारी रखा, जबकि घटनास्थल पर सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जख्मी कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व भोपाल जोन प्रभारी शेषनारायण ओझा बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर स्थिति में ओझा को अस्पताल ले जाया गया है।

लाठीचार्ज के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इससे पहले की वे बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ते पुलिस ने श्रीनिवास बी वी, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह, कुणाल चौधरी व पीसी शर्मा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी समेत तमाम नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर रातीबड़ थाने ले जा रही है, ताकि वहां तक कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके।

 इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश विधानसभा का 4 दिन का मानसून सत्र डेढ़ दिन में ही हुआ खत्म,विपक्ष ने ओबीसी आरक्षण पर किया हंगामा

पुलिस के इस कार्रवाई पर श्रीनिवास ने कहा है कि लाठी चलाओ या गोली ही क्यों न चलवा दो, देश का युवा अब रुकने वाला नहीं है। वॉटर कैनन यूथ कांग्रेस के हौसले को नहीं तोड़ सकती, हम गांधी के अनुयायी हैं, माफीवीर सावरकर के नहीं। हमारे पुरखों ने देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया था, अब हम उनके मुखबिरों से आजाद करवाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kumar Mangalam Birla ने RSS की तारीफों के पुल बाँधे, संघ प्रमुख Bhagwat बोले, भारत विश्वगुरु बनकर रहेगा

US-India Relations | भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूत! राष्ट्रपति ट्रंप का पीएम मोदी को वाशिंगटन आने का निमंत्रण दोनों देशों के बढ़ते रिश्तों का प्रमाण

मथुरा में खूनी खेल: पत्नी से विवाद के बाद पति ने तमंचे से उड़ाया सिर, फिर खुद को भी गोली मारकर दी जान

पर्यावरणीय संकट से समाधान की ओर बढ़ने का समय