MSME ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋण किए मंजूर, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

नयी दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए लायी तीन लाख करोड़ रुपये की आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने अब तक 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ऋण गारंटी योजना की पेशकश की गयी थी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने एमएसएमई के लिए अब तक 1,61,017 .68 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है। जबकि तीन सितंबर तक 1,13,713.15 करोड़ रुपये ही ऋण के तौर पर वितरित किए गए। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश