राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की हार को किया जा सकता है जीत में तब्दील: रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी हार को जीत में बदल सकती है। रावत ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला जी ने जो कहा है मैं उसी को दोहराता हूं कि राहुल गांधी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल जी अध्यक्ष बने रहें। उनके नेतृत्व में कांग्रेस हार को जीत में बदल सकती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक अच्छा चुनावी अभियान चलाया, हालांकि हम सफल नहीं हुए। अब हमें पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करना है। संगठन को मजबूत करना है ताकि आरएसएस और भाजपा के दुष्प्रचार को विफल किया सके। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश से जुड़े सवाल पर कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने कल जो कहा था उसके बाद में स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। यथास्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी पर भाजपा ने लगाए आरोप, कहा- CM ने पत्रकारों को धमकी दी

दरअसल, राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि गांधी पार्टी अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी बने रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी के मार्गदर्शन में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह टिप्पणी की थी।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार