By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक जनवरी को स्किल इंडिया मिशन की पहल एसओएआर... एआई के लिए लिए कौशल तैयारी के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह कार्यक्रम भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत एमएसडीई राष्ट्रपति भवन में एआई फॉर बिगिनर्स विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित करेगा। यह सत्र एक संक्षिप्त संवादात्मक शिक्षण मॉड्यूल होगा, जिसे मंत्रालय के प्रमुख एआई कौशल साझेदार गूगल के सहयोग से एक विश्व प्रसिद्ध एआई विशेषज्ञ द्वारा संचालित किया जाएगा। राष्ट्रपति ओडिशा में रायरंगपुर स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उद्घाटन भी करेंगी।