Sohoor Assembly Seat: यहां समझिए सोहोर विधानसभा सीट का सियासी समीकरण, जानिए पिछली बार किसको मिली थी जीत

By अनन्या मिश्रा | Sep 30, 2024

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का चुनाव शुरू होने जा रहा है। इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तीसरे चरण में मतदान में कराया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को संपन्न हो चुका है। वहीं तीसरे चरण की वोटिंग 01 अक्तूबर को कराई जाएगी। वहीं 08 अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। साल 2014 के बाद जम्मू-कश्मीर में अब विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से अब्दुल राशिद डार ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में यहां पर कुल 1,03,782 वोट पड़े थे। अब्दुल राशिद डार ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं JKPDP के उम्मीदवार नाजिर अहमद 5,674 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। इसके साथ ही बीएटी के इरशाद रसूल कार को 5,321 वोट, मोहम्मद अशरफ गनी को 4077, मोहम्मद रमजान बाबा को 1566 वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें: Kathua Assembly Seat: क्या कठुआ में फिर से खिलेगा 'कमल' या कांग्रेस बदल देगी सियासी समीकरण

तीसरे चरण में होगी वोटिंग

सोपोर विधानसभा सीट में तीसरे चरण का मतदान होना है। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 87.09 लाख है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 44.46 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 42.62 लाख है। राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 20.07 लाख है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 03.71 लाख है।

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप