नितिन गडकरी ने कहा बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2019

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश के सामने पेश आ रही मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर’’ होता है। वह यहां फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रोजगार सृजन पर गडकरी ने कहा, ‘‘बेरोजगारी की समस्या से निपटने में हर किसी को नौकरियां नहीं मिल सकती क्योंकि रोजगार और नौकरियों के बीच अंतर है। नौकरियों की सीमाएं हैं और इसलिए किसी भी सरकार की वित्तीय नीति का मुख्य हिस्सा रोजगार सृजन है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘यह सोचने की जरुरत है कि कैसे देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मैं दोनों नागपुर से हैं और हमने विदर्भ के कम से कम 50,000 युवकों को रोजगार मुहैया कराने का फैसला किया था। इसके अनुसार करीब 27,000 युवकों को विभिन्न तरीकों से पहले ही रोजगार के अवसर मिल चुके हैं और अगले साल तक यह 50,000 के आंकड़े को पार कर लेगा।’’

प्रमुख खबरें

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव