अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन 52 साल के निचले स्तर पर आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

वाशिंगटन|  अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते 52 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर आ गई। इसे अमेरिकी रोजगार बाजार के कोविड संकट से उबरने के एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

यह आंकड़ा सितंबर 1969 के बाद का सबसे निचला स्तर है। बेरोजगारी का चार सप्ताह का औसत (मूविंग एवरेज) भी गिरकर 2.19 लाख पर आ गया है। यह भी मार्च 2020 में कोविड संकट गहराने के बाद का सबसे कम स्तर है।

एम्हर्स्ट पीयरपांट सिक्योरिटीज के मुख्य अर्थशास्त्री स्टीफन स्टैनली ने कहा कि बेरोजगारों की संख्या में पिछले हफ्ते आई गिरावट के पीछे मौसमी उठापटक का योगदान हो सकता है। इन दिनों क्रिसमस से जुड़ी गतिविधियों के जोर पकड़ने से रोजगार परिदृश्य सुधरने की उम्मीद है।

इसके बावजूद स्टैनली का मानना है कि बेरोजगारी दर में गिरावट का रुख निहित है और यह महामारी से पहले के स्तर से भी कम हो सकता है। उन्होंने कहा, श्रमिकों की मांग महामारी-पूर्व से काफी अधिक है और नौकरियां जाने की दर कहीं कम रहने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी