शिनजियांग पर रिपोर्ट में हो सकती है देरी : यूएनएचआरसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

जिनेवा, 26 अगस्त (एपी)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की निवर्तमान प्रमुख ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि हो सकता है, उनका कार्यालय अगले सप्ताह उनके कार्यकाल के अंत तक चीन के शिनजियांग क्षेत्र पर अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित रिपोर्ट जारी करने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए। संवाददाताओं से बात करते हुए मिशेल बेशलेट ने कहा कि उनका कार्यालय उस समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की कोशिश कर रहा है जो उन्होंने जून में खुद तय की थी। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिये इस पद पर नहीं बने रहना चाहेंगी।

यह एक आम चलन है कि संयुक्त राष्ट्र अधिकार कार्यालय रिपोर्ट जारी करने से पहले संबद्ध देश को इसकी जानकारी देता है। बेशलेट ने कहा कि उनका कार्यालय सिर्फ संभावित तथ्यात्मक त्रुटियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। बीजिंग जिन्हें जातीय उइगर और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के लिए व्यावसायिक केंद्र बताता है उनकी स्वतंत्र मानवाधिकार समूह निरोध केंद्रके तौर पर आलोचना करते हैं, जबकि अमेरिका सहित कुछ देशों ने बीजिंग पर शिनजियांग में नरसंहार करने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ