प्रियंका चोपड़ा की बात पर बौखलाया पाकिस्तान फिर कंगना ने दिखाया आईना!

By रेनू तिवारी | Aug 22, 2019

प्रियंका चोपड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूनिसेफ की गुडविल एम्बैसेडर भी हैं और सबसे पहले भारत की नागरिक भी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत ने बालाकोट में कार्यवाही कर पुलवामा का बदला लिया था तो तब पूरे भारत ने जश्न मनाया था। प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के इस कदम को लेकर एक ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था 'जय हिंद' और हैशटेग पुलवामा था। एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान बौखला गया था। पाकिस्तान की एक महिला ने प्रियंका चोपड़ा को ढोंगी कहा था।

प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ उठ रही आवाज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने प्रियंका का समर्थन किया है। कंगना रनौत ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'यह बिल्कुल आसान नहीं होता है। जब आप अपनी ड्यूटी और इमोशन्स के बीच फंस कर रह जाते हैं। यूनिसेफ के गुडविल एम्बैसेडर के तौर पर भले ही आप अपने आपको एक देश तक सीमित न रख सको लेकिन हम कितनी बार अपनी दिनचर्या में दिमाग की बजाय दिल से काम लेते है?'

इसे भी पढ़ें: लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण! 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा खुद को ढोंगी बोलने वाली महिला को पहली ही जवाब दे चुकी हैं उन्होंने ट्रोलर्स को कहा था कि 'मेरे पाकिस्‍तान के कई सारे दोस्‍त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है जिसके मैं पक्ष में हूं लेकिन मैं देशभक्‍त हूं। मैं माफी मांगती हूं, अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हों जो मुझे पसंद करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी में एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हमें चलना होता है, जैसा कि शायद आप भी कर रही हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आई हैं, चिल्‍लाइए नहीं। हम सभी यहां प्‍यार के लिए हैं।'

प्रमुख खबरें

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान