PM मोदी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग को किया फॉलो, मंत्रिमंडल की बैठक में दूर-दूर बैठे रहे मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संकट की पृष्टभूमि में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में इस बार, पहले की तरह बड़ी अंडाकार मेज नहीं थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक निश्चित दूरी बनाकर कुर्सियों पर बैठे और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिग) के संकल्प का अनुपालन किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के चित्र में मंत्री एक दूसरे से दूरी बना कर और प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कुर्सियों पर बैठे नजर आए। उनकी कुर्सियों के बगल में छोटी मेजें थीं जिन पर उनके दस्तावेज रखे थे। आम तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रीगण अंडाकर मेज के इर्द गिर्द कुर्सियों पर बैठे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक दूरी बनाना अहम: मोहन भागवत 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इससे निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक दूरी बनाये रखने की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इस वायरस से निपटने के लिये 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 560 से अधिक हो चुकी है।

इसे भी देखें : 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा