Amit Shah ने Delhi Law & Order Situation पर की बैठक, CM Rekha Gupta, Ashish Sood और पुलिस कमिश्नर रहे मौजूद

By नीरज कुमार दुबे | Feb 28, 2025

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार ने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गृह मंत्रालय में दिल्ली की कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अहम बैठक बुलाई। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और पुलिस के कई आला अधिकारी और गृह मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चर्चा की गयी। हम आपको बता दें कि यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण रही कि शीला दीक्षित सरकार के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना था ताकि कानून-व्यवस्था के संबंध में आसानी से निर्णय लिये जा सकें। हम आपको यह भी याद दिला दें कि पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र और उपराज्यपाल से सदैव लड़ती रहती थी इसलिए कभी इस तरह की बैठक ही नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तृत प्रेंजेटेशन भी दी गयी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत