केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में भाजपा की प्रदेश समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश समिति के नए कार्यालय मराजी भवन का उद्घाटन किया।

शुक्रवार देर रात केरल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत के जी मरार की कांस्य प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे नए भवन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित किया गया है।

नए भवन का दौरा करते समय शाह के साथ भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री को पार्टी के नए कार्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

दोपहर बाद शाह भाजपा की प्रदेश इकाई के नेतृत्व की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें केरल में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। पार्टी द्वारा जारी उनके कार्यक्रम के अनुसार, उनके शाम चार बजे तक तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए रवाना होने की उम्मीद है। शाह के कार्यक्रम के मुताबिक, वह दिल्ली लौटने से पहले तालीपरम्बा में प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता