केंद्रीय गृहमंत्री ने मेरा संदर्भ देकर देश को किया गुमराह: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में उनका संदर्भ देकर देश को गुमराह किया। गहलोत ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया, ‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के गृह मंत्री राज्यसभा में मेरा संदर्भ देकर देश को गुमराह कर रहे हैं। गहलोत ने आगे लिखा है,‘‘हमने तो पाकिस्तान से सीमावर्ती राजस्थान आए शरणार्थियों की बरसों से जो मांग थी... चाहे वो हिन्दू थे या सिख थे, उसे लेकर पहल की।’’

इसे भी पढ़ें: CAB के जरिए द्विराष्ट्र के सिद्धांत को जिंदा कर रही है भाजपा: येचुरी

उल्लेखनीय है कि शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम को लिखे एक पत्र का जिक्र किया, जो उन्होंने राज्य में हिंदू व मुसलमान पाकिस्तानी शरणार्थियों को लेकर लिखा था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter