केन्द्रीय कानून सचिव अनूप कुमार मेंदीरत्ता को दिल्ली हाईकोर्ट का न्यायाधीश किया गया नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

नयी दिल्ली,  केन्द्रीय कानून सचिव को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। ऐसा पहली बार है, जब एक केन्द्रीय कानून सचिव को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग के अनुसार, केन्द्रीय कानून सचिव अनूप कुमार मेंदीरत्ता को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। मेंदीरत्ता को अक्टूबर 2019 में कानून सचिव बनाया गया था। इससे पहले वह दिल्ली में एक न्यायिक अधिकारी थे।

यहां तक कि ऐसा पहली बार था, जब किसी सेवारत जिला एवं सत्र न्यायाधीश को केन्द्रीय कानून सचिव बनाया गया था। मेंदीरत्ता के अलावा, तीन अन्य न्यायिक अधिकारियों नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा और सुधीर कुमार जैन को भी दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। न्याय विभाग ने शुक्रवार को नई नियुक्तियों के बारे में ट्वीट करके यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई