युवा भविष्य के निर्माता हैं : Union Minister Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

केन्द्रीय युवा मामले और खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को युवाओं को भविष्य का निर्माता बताया और उनसे देश के विकास के लिए काम करने को कहा। ठाकुर ने पंजाब में आईआईटी, रोपड़ से अखिल भारतीय युवा उत्सव-भारत@2047 का शुभारंभ किया। उन्होंने युवा उत्सव का डैशबोर्ड भी लांच किया। युवा उत्सव का आयोजन एक साथ देश में .... प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखंड), धार और होशंगाबाद (मध्य प्रदेश), हनुमानगढ़ (राजस्थान), सरायकेला (झारखंड), कपूरथला (पंजाब), जलगांव (महाराष्ट्र), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), करीमनगर (तेलंगाना), पल्लकड़ (केरल) और कुड्डालोर (तमिलनाडु) में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा सिर्फ वर्तमान नहीं हैं, बल्कि आप लोग भविष्य के निर्माता भी हैं।’’ ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का जिक्र किया और युवाओं से उन्हें गौरवान्वित करने का आग्रह किया। ठाकुर ने मोटे अनाज के महत्‍व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से किसानों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है और इनसे पानी की बचत होती है तथा मिट्टी की उर्वरता बहाल हो जाती है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आज, भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-प्रणाली बन गया है। हमारे यहां 107 यूनीकॉर्न हैं। किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा स्टार्ट-अप हमारे यहां ही होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था ‘फ्रेजाइल-फाइव’ से बढ़कर ‘फर्स्ट-फाइव’ में आ गई है। ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों तथा स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहलों के कारण संभव हुआ है।” पहले चरण में युवा उत्सव कार्यक्रमों की मेजबानी जिले के स्कूल और कॉलेज द्वारा की जा रही है, जिसमें पड़ोस के शिक्षण संस्थानों के अलावा युवा स्वयंसेवी तथा एनवाईकेएस से सम्बद्ध युवा क्लब के सदस्य भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

क्या CJP प्रदर्शन के उपद्रवियों की FIR सरकार वापस ले सकती है? कानून का चौंकाने वाला जवाब!

CRPF DG का जवानों को संदेश: निडर होकर ड्यूटी करें, हर जिम्मेदारी मेरी होगी

Sonam Wangchuk ने Vande Bharat Train की सराहना की, पर जंतर मंतर के वादे पूरे करने को भी कहा

Bhadohi अब Sant Ravidas Nagar, CM Yogi बोले- पूर्ववर्ती सरकारों ने किया था अन्याय!