केंद्रीय मंत्री अठावले ने कंगना से की मुलाकात, कहा- मुंबई में डरने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत से मुलाकात की जो मुंबई और यहां की पुलिस पर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं। मंत्री ने कंगना से बातचीत में उनसे कहा कि उन्हें मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई-ए के प्रमुख आठवले ने स्पष्ट किया कि वह रनौत के उन बयानों से सहमत नहीं है, जिनमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी और मुंबई पुलिस की भी आचोलना की थी। आठवले ने आरोप लगाया कि शिवसेना शासित बीएमसी द्वारा उपनगर बांद्रा में कंगना के बंगले के कुछ हिस्से को बदले की भावना से ढहाया गया और इसमें महाराष्ट्र सरकार की भी भूमिका थी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा